शिवपाल ने अखिलेश को माना समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष, नहीं करेंगे मुलायम से पद संभालने की मांग

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब मुलायम सिंह को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की मांग बंद कर दी है। उन्होंने अलिखेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
शिवपाल ने अखिलेश को माना समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष, नहीं करेंगे मुलायम से पद संभालने की मांग

शिवपाल यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब मुलायम सिंह को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की मांग बंद कर दी है। उन्होंने अलिखेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है।

Advertisment

उन्होंने अखिलेश और प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी। एक बातचीत में शिवपाल ने कहा कि अब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बन चुकी है और सब कुछ ठीक है। अब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे जैसे चाहें पार्टी को चलाएं।

कभी नई पार्टी और मोर्चे की बात करने वाले शिवपाल से जब पूछा गया कि उनका आगे का क्या प्लान है तो उन्होंने कहा, 'अभी वे इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। अभी बहुत लंबा समय है अपने समर्थकों से बातचीत करके ही कोई फैसला लेंगे। अभी वे पार्टी के विधायक हैं। जनता के बीच जाएंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान निकालेंगे।'

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, मौत

योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि अब जनता को समझना है कैसे सरकार बनी किन कारणों से सरकार बनी अब इस सरकार को तो सबको देखना और झेलना है, जनता समीक्षा करेगी।

और पढ़ें: केंद्र ने कहा- केंद्रीय बल राज्य की पुलिस फोर्स का विकल्प नहीं

Source : IANS

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Yadav
Advertisment