वसीम रिजवी ने राम मंदिर निर्माण में समर्थन के लिए राहुल गांधी को लिखा पत्र

वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए कहा है।

वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए कहा है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
वसीम रिजवी ने राम मंदिर निर्माण में समर्थन के लिए राहुल गांधी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी (फोटो: ANI)

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने रविवार को कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें सरकार के साथ मिलकर सांप्रदायिक सद्भावना को बरकरार रखने के लिए काम करना चाहिए।

Advertisment

वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए कहा है।

रिजवी ने एक बयान में कहा, 'राहुल गांधी को इस देश और भगवान के लिए प्यार को साबित करना पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी को अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन के निर्माण के लिए भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए।'

रिजवी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर राहुल गांधी को पत्र भी लिखा है।

राहुल गांधी के कांग्रेस अधिवेशन का जवाब देते हुए रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि हाथ में मामला होने के बावजूद हल्की चीजों से ध्यान भटका रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एक के बाद एक गब्बर सिंह टैक्स से लेकर संसद में योग कराने पर ले जाते हैं लेकिन कांग्रेस सच्चाई और न्याय की मांग को नहीं रोक सकती है।

इससे पहले भी रिजवी कई बार ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्यों का दावा कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की सिफारिश कर चुके हैं। साथ ही अन्य मुस्लिम संगठनों को इसमें सहयोग देने की बात करते हैं।

और पढ़ें: 2019 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल ने बताया - कैसे बदलेगी पार्टी

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Modi Government Ayodhya Uttar Pradesh ram-mandir Waseem Rizvi Shia Wakf board
Advertisment