/newsnation/media/post_attachments/images/2019/07/20/sheiladikshitdeadbody-81.jpeg)
शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर
शनिवार को कांग्रेस की कद्दावर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया. दिल्ली के एस्कार्टस हॉस्पिटल में शीला दीक्षित ने शनिवार की दोपहर 03:55 बजे आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है. खराब तबियत के चलते उन्हें आज सुबह दिल्ली के एस्कॉट्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. शीला दीक्षित के देहांत के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले आया गया है रविवार को 2:30 बजे निगम बोध घाट में शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Delhi: Mortal remains of Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit brought to her residence in Nizamuddin. pic.twitter.com/NRR8eBlvIr
— ANI (@ANI) July 20, 2019
आज शाम 6 बजे से उनके पार्थिव शरीर को निजामउद्दीन स्थिति घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.