New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/05/04/75-MJAkbar-5-70.jpg)
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर
मीटू के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की तरफ से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में एमजे अकबर दिल्ली की राॅउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. अब इस मामले में 20 मई को जिरह होगी. बता दें पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पत्रकार एम.जे. अकबर (MJ Akbar) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकारों की लंबी फेहरिस्त में रमानी पहली महिला थीं. वहीं अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वे सभी मनगढ़ंत हैं.
Former Union Minister MJ Akbar appears before Delhi's Rouse Avenue Court in connection with his defamation case against journalist Priya Ramani. Also appearing in court is Priya Ramani. Akbar to record his statement as Ramani pleaded not guilty and claimed trial. (file pic) pic.twitter.com/5dI94dEbTl
— ANI (@ANI) May 4, 2019
यह भी पढ़ें- एमजे अकबर मानहानि केस में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आरोप तय
इससे पहले #MeToo के चलते आरोपों में आए एमजे अकबर पहले ही विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं. #MeToo के चलते उनके ऊपर 20 महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए थे. अकबर पर पहला आरोप वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था, जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान अपनी कहानी बयां की थी.
रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों की बाढ़ आ गई और एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने उन पर संगीन आरोप लगाए. इस बीच अकबर पर एक आरोप एक विदेशी महिला पत्रकार ने भी लगाया उसके अनुसार 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थीं और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की.
Source : News Nation Bureau