दिल्ली में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 55 लड़कियों को छुड़ाया गया

दिल्ली में महिला तस्करी का कारोबार का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार देर रात पहाड़गंज इलाके के एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू कराया।

दिल्ली में महिला तस्करी का कारोबार का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार देर रात पहाड़गंज इलाके के एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू कराया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
दिल्ली में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 55 लड़कियों को छुड़ाया गया

सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली में महिला तस्करी के कारोबार का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार देर रात पहाड़गंज इलाके के एक होटल से 39 लड़कियों का रेस्क्यू कराया।

Advertisment

बताया जा रहा है कि इन सभी महिलाओं की तस्करी नेपाल से हुई थी। वहीं मंगलवार रात को ही वसंत विहार थाने के अंतर्गत महिला आयोग ने 16 नेपाली महिलाओं को छुड़ाया।

इन महिलाओं के प्रत्यर्पण के लिए नेपाल दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। छापेमारी वाले घर से करीब 68 नेपाली पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।

वाराणसी क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इन लड़कियों को बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा, ये महिलाएं पिछले कुछ दिनों से घर में ही बंद थीं और जल्द ही उन्हें खाड़ी देशों में तस्करी के लिए भेजा जाना था।

सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल घटना स्थल पर पहुंच गईं और शुरुआत में नहीं बोलने वाली लड़कियों से बात करने की कोशिश की।

और पढ़ें: मणिपुर में चार साल की बच्ची से रेप करने पर आरोपी को मिली सजा-ए-मौत

आयोग के अनुसार, 'समझाने के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली उन्हें नौकरी के बहाने से लाया गया था।'

वे गरीब हैं और नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्र की रहने वाली हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार और घर को खो चुकीं हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने पिछले सप्ताह भी दो अलग-अलग मामलों में 16 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया था। ये लड़कियां खाड़ी देशों में तस्करी कर भेजी जाने वाली थीं।

और पढ़ें: UIDAI ने लोगों को सोशल साइट्स पर आधार नंबर शेयर न करने की दी सलाह 

Source : News Nation Bureau

delhi nepal DCW Sex racket Women Trafficking delhi sex racket trafficking
Advertisment