देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को रविवार को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। राजधानी के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम औसत तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री ऊपर रहा।
राजधानी में न्यूनतम तापमान रविवार को 30.4 डिग्री रहा, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर रहा। हालांकि, पारे में सोमवार को कुछ गिरावट की उम्मीद है। 6 जून को बारिश की संभावना से राहत मिलने के आसार हैं।
यहां पर भी बरसी आग
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रिज एरिया और आया नगर में तापमान 46 डिग्री पार कर गया। जबकि पालम में तापमान 47 डिग्री रहा, जिससे लू की स्थिति बनी। पड़ोस के गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर सितारों ने दी टीम इंडिया को बधाई
मंगलवार को राहत की उम्मीद
आईएमडी अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी कमी की उम्मीद है। मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है।'
हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू सहित कई जगहों पर मौसम का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में तापमान 30.1 डिग्री रहा। जम्मू में तापमान 43.3 डिग्री रहा और लू जैसी स्थिति रही।
ये भी पढ़ें: 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ आएंगे नजर
लू की चपेट में राजस्थान
राजस्थान के प्रमुख हिस्सों राजधानी जयपुर, सवाई माधोपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर लू की चपेट में रहे। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री था, जो औसत से 2 डिग्री ऊपर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। यह मौसम के औसत से एक डिग्री ऊपर रहा।
(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : IANS