VIDEO: 500 लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बीते साल के दिसंबर महीने में एक 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये सीरियल रेपिस्ट के कारनामों को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
highlights
- 500 लड़कियों के साथ रेप करने वाला सीरियल रेपिस्ट दिल्ली से गिरफ्तार
- रेप करने के लिए सप्ताह में एक बार आता था दिल्ली, लाल जैकेट पहनकर करता था दुष्कर्म
- 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
नई दिल्ली:
बीते साल के दिसंबर महीने में एक 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये सीरियल रेपिस्ट के कारनामों को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 7 से 15 साल की लड़कियों को निशाना बनाने वाले इस पेडोफिल आरोपी की पहचान सुनील रस्तोगी के रूप में हुई है जो पेशे से एक दर्जी है।
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ओएस बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता ने बीते साल 12 दिसंबर के दिन इस शख्स के बारे में जानकारी दी थी। इसकी जांच के लिए एक स्केच तैयार किया गया। इस स्केच को पड़ोस के राज्यों के साथ साझा करने पर उत्तराखंड पुलिस ने इसके बारें में जानकारी दी। जिसके आधार पर ही गिरफ्तारी की जा सकी। इसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीसीपी ने कहा 10 जनवरी को ठीक इसी तरह 10 और 9 साल की दो बच्चियों के साथ भी रेप की कोशिश की गई। साथ ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई। बच्ची ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने बताया कि किसी हिंदी फिल्म की थ्रिलर कहानी की तरह इस सीरियल रेपिस्ट का तरीका भी अलग था, हालांकि अपने इसी तरीके के कारण ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ सका। उसने पुलिस को बताया है कि 12 सालों में करीब 500 लड़कियों के साथ उसने दुष्कर्म किया है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के गंगा सागर मेले में भगदड़ से 6 की मौत, 10 घायल, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से यूपी के रामपुर निवासी सुनील की गिरफ्तारी उत्तराखंड के रूद्रपुर से हुई जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि 6 दिन अपने गांव में काम करने के बाद रस्तोगी सिर्फ रेप करने के लिए हर सातवें दिन ट्रेन से दिल्ली आता था। रेप करने से पहले वह लाल कपड़ा पहनता था। वह बच्चियों से कहता कि उनके पैरंट्स ने चॉकलेट भेजी हैं। फिर उन्हें सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करता था।
1990 में दिल्ली में ट्रेलर का काम करने वाले रस्तोगी को 2004 में अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर मकान मालिक ने घर से निकल दिया था। जिसके बाद वह उत्तराखंड चला गया। 2006 में वहां एक दुष्कर्म के मामले में छह महीने जेल में भी रहा। वहां से छूटने के बाद भी वह इन घिनौनी वारदातों को अंजाम देता रहा।
रस्तोगी शादीशुदा है और उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। उसके खिलाफ दिल्ली, रुद्रपुर और गाजियाबाद में छेड़छाड़, चोरी और कई तरह के मुकदमे दर्ज हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें