दिल्ली में ढहा कूड़े का पहाड़, बादशाहों की कितनी चली बादशाहत, देखें अब तक की बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान ने शुक्रवार देर शाम 6 बजे पुंछ के बालनोई में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस गोलीबारी में बीएसएफ जवान कमलजीत शहीद हो गए। कमलजीत पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में अपशिष्ट भराव क्षेत्र (लैंडफिल साइट) के ढहने से शुक्रवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटनास्थल का दौरा किया और दिल्ली नगर निगम को आड़े हाथों लिया।
नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक अब तीन सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर होने वाली देरी को लेकर ऐसा कयास लगाए जा रहा है कि ये पीएम मोदी के प्रस्तावित 3 सितंबर के चीन दौरे की वजह से हुआ है।
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की अदालत में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल किया। सीबीआई ने एसपी त्यागी के चचेरे भाई संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है।
बॉलीवुड को कच्चे धागे, चोरी-चोरी, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी फिल्में देने वाली डायरेक्टर मिलन लथूरिया और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर से 'बादशाहो' फिल्म में दिखाई दी। 'बादशाहो' आज (1 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!