केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का विवादित बयान, धर्मनिरपेक्ष लोगों को अपने वंश का पता नहीं

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म निरपेक्ष लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए ही सत्ता में आई है।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म निरपेक्ष लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए ही सत्ता में आई है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का विवादित बयान, धर्मनिरपेक्ष लोगों को अपने वंश का पता नहीं

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म निरपेक्ष लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए ही सत्ता में आई है।

Advertisment

उत्तर कन्नड़ा से सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ बेलगावी में मामला भी दर्ज किया गया था।

रविवार को (24 दिसंबर, 2017) कर्नाटक में आयोजित ब्राह्मण युवा परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'धर्म निरपेक्ष नहीं जानते कि वो कौन हैं। हां संविधान ने ये कहने का अधिकार ज़रूर दिया है कि हम धर्म निरपेक्ष हैं और हम इसे कहेंगे... हां मैं जानता हूं कि संविधान में संशोधन भी हुआ है, हम भी संशोधन करेंगे, इसके लिये ही हम सत्ता में आए हैं।'

उन्होंने कहा, 'अगर आप कहते हैं कि आप मुस्लिम, इसाई आदि हैं मुझे खुशी होती है कि आपका संबंध धर्म या जाति से है, लेकिन ये धर्म निरपेक्ष कौन हैं। इनका वंश क्या है।'

विवादित भाषणों के लिये अनंत हेगड़े के खिलाफ कई मामले दर्ज किये गए हैं।

भारत ने लिया बदला, LoC पार कर मार गिराए 6 पाकिस्तानी जवान

Source : News Nation Bureau

BJP modi govt Constitution Karnataka Secularism Ananth Kumar Hegde
      
Advertisment