/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/25/20-rahim.jpg)
ग़ाज़ियाबाद और नोएडा में धारा 144 लागू
हरियाणा और पंजाब में हिंसा को देखते हुए सरकार ने एनसीआर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले इलाकों गाजियाबाद, नोएडा और उत्तराखंड के नैनीताल में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं बागपत के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
गाजियाबाद के जिलाधिकारी मिनिस्थी ए. नायर ने जिले में निवारक उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि शुरुआत में दो हफ्तों के लिए निषेधात्मक उपाय लागू किए गए हैं और स्थिति की बाद में समीक्षा की जाएगी।
गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी निषेधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।
#RamRahimVerdict: Baghpat District Magistrate directs all schools in the region to remain closed tomorrow #UttarPradesh
— ANI UP (@ANINewsUP) August 25, 2017
जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने कहा कि धारा 144 पहले से ही लागू था और पड़ोसी राज्यों में हिंसा के बाद इसका विस्तार कर दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों मनोहर लाल खट्टर व अमरिंदर सिंह से बात की और गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के मद्देनजर उन्हें सभी तरह की मदद का भरोसा दिया।
राजनाथ सिंह किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर पंजाब व हरियाणा के हालात का जायजा लिया।
एक अधिकारी ने कहा, 'उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और सभी संभव मदद का भरोसा दिया।'
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो अतिरिक्त सुरक्षा बलों को दोनों राज्यों में भेजा जाएगा।
जरूरत बने रहने तक इंफोसिस में बना रहूंगा, अक्टूबर तक खोज लिया जाएगा नया CEO: नीलेकणी
Source : News Nation Bureau