लंबे इंतजार के बाद शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है।

लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
लंबे इंतजार के बाद शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी (फोटो एएनआई)

लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Advertisment

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है और यह शिमला शहर में मौसम की पहली बर्फबारी है।

शिमला के पास के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में भी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी की खबर फैलते ही शिमला में पर्यटकों का तांता लग गया। चंडीगढ़ से अपने दोस्तों के साथ आईं आशिमा खन्ना ने कहा, 'यह पहली बार है जब हम बर्फबारी देख रहे हैं। इंद्र देवता की मेहरबानी है।'

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी और मशोबरा में शिमला की तुलना में अधिक बर्फ पड़ी।

और पढ़ें: टूटा गठबंधन, 2019 में बीजेपी से अलग अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला की पहाड़ियों पर बर्फ एक-दो दिन टिकेगी। सेब की पैदावार के इलाके जुब्बाल और खारापत्थर में भी बर्फबारी की सूचना मिली है।

अधिकारी ने कहा, 'लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य बर्फबारी हुई है।'

मनाली में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा जिले की धौलाधर पर्वत श्रृंखला बर्फ की ताजी परत से ढंक गई है।

धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश हुई है और सभी जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में बुधवार तक बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है।

और पढ़ेंः बीजेपी का पलटवार, कहा-शिव सेना के बिना 2019 का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी तैयार

Source : IANS

News in Hindi Shimla Snowfall In Shimla first snowfall of season
      
Advertisment