कुमार विश्वास का कटा पत्ता, संजय सिंह, नवीन गुप्ता को राज्यसभा भेज सकती है AAP

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह, नवीन गुप्ता और सुशील गुप्ता को उच्च सदन भेज सकते हैं। आप की पीएसी बुधवार को तीनों नाम पर मुहर लगा सकती है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
कुमार विश्वास का कटा पत्ता, संजय सिंह, नवीन गुप्ता को राज्यसभा भेज सकती है AAP

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो-PTI)

तमाम तरह की अटकलों और विवादों के बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए तीन नाम लगभग तय कर लिये हैं।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल संजय सिंह, नवीन गुप्ता और सुशील गुप्ता को उच्च सदन भेज सकते हैं। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) बुधवार को तीनों नाम पर मुहर लगा सकती है।

तीन नाम आगे आने के साथ ही कुमार विश्वास का राज्यसभा जाने का रास्ता खत्म हो गया है। माना जा रहा था कि पार्टी कुमार विश्वास और आशुतोष को राज्यसभा भेज सकती है। दोनों ही आप की सबसे शक्तिशाली संस्था पीएसी के सदस्य भी है।

कुमार विश्वास राज्यसभा नहीं भेजे जाने को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थकों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय के सामने नारे लगाते हुए उन्हें संसद के उच्च सदन में भेजे जाने की मांग की थी। कुमार विश्वास भी खुले तौर पर राज्यसभा सीट की मांग कर चुके हैं।

जिसके बाद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास पर इशारों-इशारों में निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'जिन-जिन लोगों को देश के लिए काम करना है वे पार्टी में आएं, जिन-जिन लोगों को पद और टिकट का लालच है, आज पार्टी छोड़कर चले जाएं।'

कौन हैं नवीन गुप्ता और सुशील गुप्ता

नवीन गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन हैं। जबकि सुशील गुप्ता दिल्ली समेत देश के अलग-अलग इलाकों में स्कूल व अस्पताल चलाते हैं। दोनों अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। हालांकि पार्टी में सक्रिय नहीं रहे हैं।

आपको बता दें कि AAP पार्टी के बाहर के लोगों को राज्यसभा भेजना चाहती है। आप का मानना है कि इससे गुटबाजी पर रोक लगेगी। अगर आप बाहरी लोगों को मनोनीत करती है तो पार्टी नेताओं को दबाव बनाने में मुश्किल आएगी।

इसी महीने है राज्यसभा चुनाव

दिल्ली में तीन राज्यसभा सीट है। जहां से कांग्रेस के कोटे से तीन सांसद जनार्दन द्विवेदी, परवेज हाशमी, कर्ण सिंह सांसद हैं। तीनों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है।

इन तीनों सीटों पर आप अपने सदस्यों को राज्यसभा भेजेगी। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में आम आदमी पार्टी के 66 विधायक हैं।

और पढ़ें: ट्रंप के फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप, PM ने बुलाई आपात बैठक

HIGHLIGHTS

  • संजय सिंह, नवीन गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेज सकती है आप
  • आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में बुधवार को तीनों नाम पर मुहर लग सकती है
  • माना जा रहा था कि आप कुमार विश्वास और आशुतोष को राज्यसभा भेज सकती है

Source : News Nation Bureau

Sushil Gupta Kumar Vishwas Sanjay Singh AAP ND Gupta arvind kejriwal rajya-sabha
      
Advertisment