चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक संगीत सोम पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

बीजेपी के विवादित नेता और मेरठ सटे सरधाना के विधायक संगीत सोम एक बार फिर विवादों में हैं।

बीजेपी के विवादित नेता और मेरठ सटे सरधाना के विधायक संगीत सोम एक बार फिर विवादों में हैं।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक संगीत सोम पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

बीजेपी विधायक संगीत सोम

बीजेपी के विवादित नेता और मेरठ सटे सरधाना के विधायक संगीत सोम एक बार फिर विवादों में हैं। संगीत सोम पर प्रचार गाड़ी के जरिए आपत्तिजनक वीडियो चलाने और धार्मिक माहौल खराब करने का आरोप लगा है।

Advertisment

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल विवादित वीडियो के सीडी को जब्त कर लिया है। प्रचार गाड़ी में मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

वीडियो के सामने आने के बाद संगीत सोम ने कहा है, 'वीडियो दिखाने के लिए मंजूरी ली थी और उसमें कुछ भी गलत नहीं था। मीडिया में जो खबरे दिखाई जा रही हैं वो फर्जी हैं और जांच में ये साफ हो जाएगा।' 

संगीत सोम पर आरोप लग रहे हैं कि उनकी प्रचार गाड़ी में दंगे से जुड़े वीडियो भी दिखाए जा रहे थे। संगीत सोम पर मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान भी हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे।


स्थानीय लोगों ने वीडियो को लेकर आरोप लगाया कि विवादित वीडियो दिखाकर लोगों को उकसाने की कोशिश हो रही थी।

Latest Big News angeet som bjp mla sangeet som sangeet som cd
Advertisment