logo-image

पुर्तगाल में जंगल की आग से बचने की कोशिश करते दंपति की मौत

पुर्तगाल में जंगल की आग से बचने की कोशिश करते दंपति की मौत

Updated on: 19 Jul 2022, 08:50 AM

लिस्बन:

उत्तरी पुर्तगाल के मुरका नगरपालिका में लगी आग से बचने की कोशिश करने वाले एक बुजुर्ग दंपति के जले हुए शव बरामद हुए हैं। यह शव एक कार में थे। यह कार भी आग में पूरी तरह जल चुकी थी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक दंपति के शव सोमवार को बरामद किए गए।

मुरका के मेयर मारियो आर्टूर लोप्स ने कहा कि दंपति की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। आग से बचने की कोशिश करते हुए उनकी कार एक खाई में गिर गई।

रिपब्लिकन नेशनल गार्ड और पुर्तगाली सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं।

पुर्तगाली राष्ट्रपति मासेर्लो रेबेलो डी सूसा ने दुर्घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पुर्तगाली इंस्टीट्यूट ऑफ द सी एंड एटमॉस्फियर के अनुसार, पुर्तगाल के 10 जिलों में 80 से अधिक इलाकों को आग का खतरा है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.