सीएम अखिलेश पलटेंगे फैसला, शिवपाल समेत 4 मंत्रियों की कैबिनेट में होगी वापसी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त शिवपाल यादव समेत 3 अन्य मंत्रियों की वापसी तय मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त शिवपाल यादव समेत 3 अन्य मंत्रियों की वापसी तय मानी जा रही है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
सीएम अखिलेश पलटेंगे फैसला, शिवपाल समेत 4 मंत्रियों की कैबिनेट में होगी वापसी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त शिवपाल यादव समेत 3 अन्य मंत्रियों की वापसी तय मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चारों जल्द ही कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद के बीच सीएम ने अपने चाचा शिवपाल यादव को बर्खास्त कर दिया था।

Advertisment

अब माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह के हस्तक्षेप के बाद शिवपाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, नारद राय और शादाब फातिमा को फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

और पढ़ें: यूपी के सबसे बड़े सियासी परिवार में क्या पिता-पुत्र के बीच कभी खत्म होंगे 'मन भेद' ?

शिवपाल यादव के पास मलाईदार लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय था। जबकि पर्यटन मंत्री का काम ओम प्रकाश सिंह, खादी मंत्री का काम नारद राय और महिला कल्याण राज्यमंत्री का काम शादाब फातिमा संभाल रही थीं। चारों को अखिलेश यादव ने परिवार में चल रहे विवाद के बाद बर्खास्त कर दिया था। अब खबर है कि शिवपाल को फिर से PWD विभाग मिल सकता है।

और पढ़ें: जब शिवपाल ने अखिलेश से छिना माइक और कहा, 'नहीं चलेगी गुंडई' (देखें वीडियो)

Source : News Nation Bureau

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Yadav
Advertisment