यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौज़ी से गिरफ्तार किया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल से किया गिरफ्तार

सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी और भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौज़ी से गिरफ्तार किया है।

Advertisment

6 जून को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा था कि अगर 37 निर्दोष दलितों को जमानत दी जाती है तो वह सरेंडर करने के लिए तैयार हैं। साथ ही यह आरोप भी लगाया था कि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद दलितों पर होने वाले हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।

सहारनपुर जातिगत हिंसा के बाद चंद्रशेखर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए भड़काऊ बयान दे रहा था। इसके बाद सहारनपुर के डीआईजी सुनील इमेनुएल ने उसके 3 साथियों पर 12-12 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने बुधवार को ही उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने सहारनपुर हिंसा मामले में बीजेपी के सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई और पांच अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 

और पढ़ें: सहारनपुर हिंसा: भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर ने कहा, निर्दोष दलितों को रिहा करने पर करुंगा सरेंडर

सहारनपुर के शब्बीरपुर में पांच मई को हुई हिंसा के बाद से भीम आर्मी चर्चा में है। इस हिंसा में दबंगों ने गांव के दलितों पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। सहारनपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार आरोपियों को गिऱफ्तार किए जाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल रैली कर चुके हैं।

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Source : News Nation Bureau

Bhim Army Chief Chandrashekhar Arrested
      
Advertisment