धुंध के कारण यमुना नदी में गिरी कार, दो की मौत

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में स्मॉग के कारण एक कार रास्ता भटक गई और यमुना नदी में जा गिरी।

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में स्मॉग के कारण एक कार रास्ता भटक गई और यमुना नदी में जा गिरी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
धुंध के कारण यमुना नदी में गिरी कार, दो की मौत

दिल्ली में स्मॉग (फाइल फोटो)

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में स्मॉग के कारण एक कार रास्ता भटक गई और यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisment

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर जांच जारी है। घटना तिमारपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास यमुना पुश्ते की है।

पुश्तों पर बैरिकेट न होने के कारण कार चालक को कुछ नहीं दिखा और सीधे यमुना में जा गिरी। मृतक मूल रुप से झुंझुनू के निवासी बताए जा रहे हैं। बीती रात ये लोग दोस्तों से मिलने आये थे और रात में यमुना किनारे पुश्ते से गुजर रहे थे तभी हादसा हुआ।

दिल्ली में स्मॉग से बुरा हाल है। जहरीली हवा ने दिल्लीवासियों का हाल बेहाल कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों पर देखने को मिल रहा है।

बीमार लोगों के अलावा स्वस्थ लोगों के लिए भी यह जहरीली हवा हानिकारक है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, यह स्वास्थ्य की आपात स्थिति है, क्योंकि शहर व्यावहारिक रूप से गैस चैंबर में बदल गया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Road Accident car Fog Timarpur smog delhi yamuna death
      
Advertisment