बिहार बालिका-गृह कांड की लड़ाई दिल्ली में लड़ेंगे तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल का मिलेगा साथ

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
बिहार बालिका-गृह कांड की लड़ाई दिल्ली में लड़ेंगे तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल का मिलेगा साथ

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आंच दिल्ली की राजनीतिक गलियों तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। इस धरना को गैर राजनीतिक करार देते हुए उन्होंने सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है। जंतर-मंतर पर धरना देकर बालिका गृह में पीड़ित लड़कियों के लिए न्याय की मांग करेंगे।

Advertisment

धरने को लेकर तेजस्वी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए लिखा, 'मुजफ्फरपुर में प्रायोजित और नीतीश सरकार द्वारा संरक्षित जघन्य संस्थागत जन बलात्कार के खिलाफ हम शनिवार को जंतरमंतर पर धरना करेंगे।'

बताया जा रहा है कि तेजस्वी के इस धरने में विपक्ष के कई नेता शामिल हो सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के कई नेता इसमें शामिल होंगे।

इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार की नीतीश सरकार पर करारा हमला बोलेंगे। तेजस्वी का साथ देने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तमाम विपक्षी नेता शामिल होंगे।

क्या है बालिका गृह कांड

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 41 नाबालिग लड़कियां रह रही थी। जिनमें से 29 के साथ यौन हिंसा और बलात्कार की गई थी। घटना सामने आने के बाद सीबीआई  मामले की जांच में जुट गई है।

घटना कैसे हुई उजागर

गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मुंबई की संस्था टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइसेंस की टीम ने बालिका गृह के सोशल ऑडिट रिपोर्ट में यौन शोषण का उल्लेख किया।

इसके बाद मुजफ्फरपुर महिला थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद लड़कियों के चिकित्सकीय जांच में भी यहां की 41 लड़कियों में से 29 लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 10 लोगों को गिरतार किया जा चुका है।

Source : News Nation Bureau

RJD Tejashwi yadav jantar-mantar
      
Advertisment