लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए जाएंगे मुंबई

लालू के पारिवारिक चिकित्सक एस़ क़े सिन्हा ने बताया कि लालू मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई जाएंगे

लालू के पारिवारिक चिकित्सक एस़ क़े सिन्हा ने बताया कि लालू मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई जाएंगे

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए जाएंगे मुंबई

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

चर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता और सशर्त जमानत पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

दो घंटे उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे अपने घर वापस आ गए हैं। आरजेडी के एक नेता ने बताया कि लालू सुबह सोकर उठने के बाद बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी।

इसके बाद पारिवारिक चिकित्सक को बुलाया गया। इस दौरान पाया गया कि उनका शुगर (मधुमेह) लेवल बढ़ा हुआ है। बाद में लालू प्रसाद को पटना के आईजीआइएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है।

चिकित्सकों की सलाह पर लालू को इलाज के लिए आईजीआइएमएस में भर्ती करा दिया गया है। आईजीआइएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल ने बताया कि लालू को सांस लेने और बेचैनी की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि उनकी सभी प्रकार की जांच की गई है। उनकी स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि लालू को मधुमेह, गुर्दे, उच्च रक्तचाप की समस्या है।

बाद में लालू के पारिवारिक चिकित्सक एस़ क़े सिन्हा ने बताया कि लालू मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई जाएंगे।

लालू उसी अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराएंगे, जिस अस्पताल में कुछ साल पहले उन्होंने बाईपास सर्जरी करवाई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे बेंगलुरू जाएंगे, जहां गुर्दे का इलाज कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उनकी तबीयत खराब होने बाद इलाज के लिए जेल से उन्हें पहले रांची के रिम्स और बाद में दिल्ली के एम्स भेजा गया था।

इसके बाद रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए छह सप्ताह का औपबंधिक जमानत दी है। लालू इधर काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

और पढ़ें: बिहार: राज्यपाल से मिल तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कहा- सबसे पड़ी पार्टी है RJD

Source : IANS

RJD mumbai lalu prasad yadav
      
Advertisment