नेफियू रियो ने ली नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह रहे मौजूद
नागालैंड में पहली बार नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी( एनडीपीपी) के नेता नेफियू रियो आज कोहिमा लोकल ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
कोहिमा:
नागालैंड में पहली बार नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी( एनडीपीपी) के नेता नेफियू रियो आज कोहिमा लोकल ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल पी बी आचार्य, रियो तथा 11 मंत्रियों को मैदान के मुख्य मंच से पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
अभी तक राज्य में शपथ- ग्रहण समारोह इतने बड़े स्तर पर आयोजित नहीं होता था और राज भवन के दरबार हॉल में मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जाती थी। यह पहला मौका रहा जब नागालैंड में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने इस तरह से सार्वजनिक रूप से शपथ ग्रहण किया।
Neiphiu Rio sworn-in as the CM of Nagaland in Kohima. pic.twitter.com/bIiT0af0j9
— ANI (@ANI) March 8, 2018
मुख्यमंत्री बने नेफियू रियो ने कहा,'हम नागालैंड में विकास चाहते हैं। नागा के राजनीतिक मुद्दे को जल्दी से सुलझाने की कोशिश करेंगे।' भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता यानथुंगो पत्तोन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी भाजपा के साथ मिलकर इस पूर्वोत्तर राज्य की सत्ता संभालने जा रही है। बता दें कि एनडीपीपी के पास 18 विधायक हैं और बीजेपी के 12 विधायक उनकों समर्थन देगें।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: भारत वापस लाया गया फारुक टकला, मुंबई धमाके का है आरोपी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!