logo-image

गणतंत्र दिवस 2021: वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले जवानों की पूरी लिस्ट, देखें यहां

देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है.

Updated on: 26 Jan 2021, 10:11 AM

नई दिल्ली:

देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है. गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले जवानों में कर्नल संतोष बाबू भी शामिल हैं. संतोष बाबू जून, 2020 में लद्दाख बॉर्डर पर चीनी सेना के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे. भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले चीनी सैनिकों को धूल चटाने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड में '61 घुड़सवार रेजिमेंट' का नेतृत्व करेगा रियो

जवानों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में परमवीर चक्र सर्वोच्च पुरस्कार है, जो अभी तक सिर्फ 21 जवानों को ही दिए गए हैं. महावीर चक्र द्वितीय सर्वोच्च पुरस्कार है, जबकि वीर चक्र तृतीय सर्वोच्च पुरस्कार है. ये तीनों पुरस्कार युद्धकाल में अपना अतुल्य योगदान देने वाले जवानों को दिए जाते हैं. शांतिकाल में दिए जाने वाले पुरस्कारों में अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शामिल हैं. गणतंत्र दिवस 2021 में सम्मानित होने वाले जवानों के नाम इस प्रकार हैं-

महावीर चक्र
कर्नल संतोष बाबू (मरणोपरांत)

वीर चक्र
नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन (मरणोपरांत)
हवलदार के पलानी (मरणोपरांत)
हवलदार तेजिंदर सिंह
नायक दीपक सिंह (मरणोपरांत)
सिपाही गुरतेज सिंह (मरणोपरांत)

कीर्ति चक्र
सूबेदार संजीव कुमार (मरणोपरांत)

शौर्य चक्र
मेजर अनुज सूद (मरणोपरांत)
राइफलमैन प्रणब ज्योति दास
सोनम त्शेरिंग तमांग