‘पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी होगी मजबूत’: विदेश मंत्री जयशंकर
आखिर ज्योतिष में ग्रहों के साथ नक्षत्रों को क्यों दिया जाता है इतना महत्व?
Earthquake Today: पेरू में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता
Fresh Veggies Day 2025 पर इस तरीके से करें ताजा सब्जियों की पहचान
Israel-Iran Tension: इजराइली हमलों में तीन दिनों में मारे गए 244 लोग, 1,200 से ज्यादा घायल, ईरान ने किया दावा
पुणे: इंद्रायणी नदी पर बने पुल के टूटने से 25 से 30 लोग बहे, 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
Ahmedabad Plane Crash : AI के जरिए देखिए 12 जून के खौफनाक विमान हादसे का मंजर
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती- प्रियंका गांधी रवाना
गुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट

नहीं रहे प्रख्यात पर्यावरणविद् और जल संरक्षक अनुपम मिश्र

प्रख्यात पर्यावरणविद् वयोवृद्ध गांधीवादी अनुपम मिश्र नहीं रहे।

प्रख्यात पर्यावरणविद् वयोवृद्ध गांधीवादी अनुपम मिश्र नहीं रहे।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
नहीं रहे प्रख्यात पर्यावरणविद् और जल संरक्षक अनुपम मिश्र

पर्यावरणविद् और जलसंरक्षक अनुपम मिश्र (फोटो- विकिपीडिया)

प्रख्यात पर्यावरणविद् वयोवृद्ध गांधीवादी अनुपम मिश्र नहीं रहे। उन्होंने सोमवार तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष के थे। अनुपम मिश्र के शव को पूर्वाह्न 11 बजे गांधी शांति फाउंडेशन लाया जाएगा और यहीं से उनकी शवयात्रा शुरू की जाएगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1.30 बजे निगम बोध घाट में किया जाएगा। 

Advertisment

अनुपम मिश्र का अपना कोई घर नहीं था। वह गांधी शांति फाउंडेशन के परिसर में ही रहते थे। उनके पिता भवानी प्रसाद मिश्र प्रख्यात कवि थे।

अनुपम मिश्र के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि मिश्र पिछले सालभर से कैंसर से पीड़ित थे। मिश्र के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा, बड़े भाई और दो बहनें हैं। मिश्र गांधी शांति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष थे।

मिश्र को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार, जमना लाल बजाज पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जल संरक्षण पर लिखी गई उनकी किताब 'आज भी खारे हैं तालाब' काफी चर्चित हुई और देशी-विदेशी कई भाषाओं में उसका अनुवाद हुआ। पुस्तक की लाखों प्रतियां बिक चुकी है। 

उनकी अन्य चर्चित किताबों में 'राजस्थान की रजत बूंदें' और 'हमारा पर्यावरण' है। 'हमारा पर्यावरण' देश में पर्यावरण पर लिखी गई एकमात्र किताब है।

अनुपम मिश्र ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने देश में पर्यावरण पर काम शुरू किया। उस समय सरकार में पर्यावरण का कोई विभाग तक नहीं था। उन्होंने गांधी शांति प्रतिष्ठान में पर्यावरण कक्ष की स्थापना की। 

मिश्र जयप्रकाश नारायण के साथ दस्यु उन्मूलन आंदोलन में भी सक्रिय रहे।

Source : IANS

died Anupam Mishra Environmentalist
      
Advertisment