रिलायंस जियो डेटा हैक मामले में राजस्थान में 1 गिरफ्तार, मुंबई में चलेगा मुकदमा

रिलांयस जियो का डेटा हैक करने के मामले में नवी मुंबई और महाराष्ट्र साइबर पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

रिलांयस जियो का डेटा हैक करने के मामले में नवी मुंबई और महाराष्ट्र साइबर पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
रिलायंस जियो डेटा हैक मामले में राजस्थान में 1 गिरफ्तार, मुंबई में चलेगा मुकदमा

रिलायंस जियो डेटा हैक मामले में राजस्थान में 1 गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

रिलांयस जियो का डेटा हैक करने के मामले में नवी मुंबई और महाराष्ट्र साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के सामने आने के 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisment

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधीक्षक बालसिंग राजपूत ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद साइबर शाखा के खुफिया अधिकारियों ने मुख्य संदिग्ध के बारे में जानकारियां जुटाईं।

राजपूत के मुताबिक, राजस्थान पुलिस की मदद से राज्य के चुरु जिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच चल रही है।

उन्होंने बताया, 'महाराष्ट्र साइबर, नवी मुंबई पुलिस और रिलायंस जियो के अधिकारियों की टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की, जबकि 'क्विक हील' की एक टीम जांच में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।'

रिलायंस जियो के ग्राहकों के डेटा बेस में सेंध, कंपनी ने कहा सभी डेटा सुरक्षित

संदिग्ध की पहचान चुरु के सुजानगढ़ में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र इमरान चिंपा के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने उसे राजस्थान से मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी है। संदिग्ध के खिलाफ नवी मुंबई में मुकदमा चलेगा, जहां रिलायंस जियो की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने पांच जुलाई को एक ऑननलाइन संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने जियो के सिम कार्ड धारकों की निजी जानकारी होने का दावा किया था। हालांकि कंपनी ने डेटा हैकिंग के दावों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि ग्राहकों के डेटा सुरक्षित हैं।

मनोरंजन: प्रियंका चोपड़ा ने 'बेवॉच' के बाद इस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू की

खेल से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

Reliance Jio Cyber ​​Crime Reliance Industries
Advertisment