भारत नवंबर 2025 में दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी
राजा रघुवंशी हत्याकांड : इंदौर में परिजनों और शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर यूरोप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखा
अहमदाबाद विमान हादसा : मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से फोन पर की बात
टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में केवल ममता बनर्जी की तस्वीरों का उपयोग करने का निर्देश
जब भूटान बना दुनिया का पहला तंबाकू-मुक्त देश, जानें ऐतिहासिक प्रतिबंध की पूरी कहानी
यूपी: फल-सब्जी विक्रेता बनकर ऑनलाइन 50 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इजरायल के समर्थन में आए ये 15 मुस्लिम देश! परमाणु तबाही
मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को 'लाडली बहना योजना' की 25वीं किस्त जारी करेंगे

रिलायंस ने AAP नेता संजय सिंह पर ठोका 5 हजार करोड़ की मानहानि का दावा

आप नेता संजय सिंह को रिलायंस समूह ने 5,000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है।

आप नेता संजय सिंह को रिलायंस समूह ने 5,000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
रिलायंस ने AAP नेता संजय सिंह पर ठोका 5 हजार करोड़ की मानहानि का दावा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को रिलायंस समूह ने 'गलत, विकृत और दुर्भावनापूर्ण' आरोप लगाने का हवाला देकर 5,000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है।

Advertisment

रिलायंस ग्रुप आफ कंपनीज से भेजा गया नोटिस सिंह के 13 फरवरी की प्रेस वार्ता के संदर्भ में हैं, जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा फ्रांस की सरकार से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में 'मुद्दों' को उठाया था।

रिलायंस समूह ने आरोप लगाया गया है कि प्रेस वार्ता में सिंह के दिए समूह के बारे में दिए गए बयान 'अपमानजनक और गंभीर मानहानि' वाले थे।

इसे भी पढ़ें: PNB घोटाला: पूर्व निदेशक का दावा, सरकार और RBI को दी थी जानकारी

कारोबारी समूह ने कहा कि बयान से 'गंभीर बदनामी हुई और उनकी प्रतिष्ठा और साख को काफी नुकसान पहुंचा।'

रिलायंस के वकीलों की ओर से  भेजे गए अवमानना नोटिस में कहा गया है, 'हमारे मुवक्किलों का नुकसान का दावा करने के अधिकार सुरक्षित हैं, जिसका वर्तमान में उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। प्रेस वार्ता ने हमारे मुवक्किलों और उनकी कंपनियों के समूह की छवि और प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है और/या नुकसान पहुंचाया है।'

नोटिस में यह दावा किया गया है कि सिंह की ब्रीफिंग 'स्पष्ट रूप से एक प्रेरित अभियान थी.. कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों द्वारा प्रेरित थी और रिलायंस समूह को जानबूझकर बदनाम करने के लिए की गई जिससे कंपनी के व्यावसायिक हित प्रभावित हुए हैं।'

नोटिस में कहा गया कि सार्वजनिक हितों के संरक्षक के तौर पर सिंह को 'केवल अकाट्य सबूतों पर आधारित' बयान ही देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आप नेता संजय सिंह ने कहा, मोदी राज में संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवाल

Source : IANS

Anil Ambani defamation AAP
      
Advertisment