/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/02/33-SushmaSwaraj.jpg)
सुषमा स्वराज, फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)
साल 2013 से टोगो की जेल में बंद पांच भारतीय को सुरक्षित जेल से रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा, 'केरल के पांच भारतीय को टोगो की जेल से सुरक्षित निकाला गया है। एकरा में भारत के उच्चायोग ने अच्छा काम किया।'
रिपोर्ट्स के अनुसार पांचो भारतीय को टोगो के तट पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद थे। सभी भारतीय मुंबई के मर्चेंट नेवी फर्म में काम करते थे। इसी दौरान मुंबई से साउथ अफ्रिका जाते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
We have secured the release of 5 Indians from Kerala jailed in Togo. Good work by Indian mission in Accra and Consulate in Togo.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 1, 2017
और पढ़ें: दो दिन के बच्चे को सुषमा स्वराज का जीवनदान
Source : News Nation Bureau