/newsnation/media/post_attachments/images/2019/12/19/fact-37.jpg)
CAA और NRC को लेकर यहां मिलेगा हर सवाल का जबाव, पढ़ें पूरी खबर( Photo Credit : न्यूज स्टेट)
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सरकार ने अब अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून और एनसीआर की जानकारी को लेकर एक पत्रक जारी किया है. इसमें उन सभी सवालों के जबाव मौजूद हैं जिन्हें लेकर लोगों के बीच अफवाह फैलाई जा रही है. सरकारी सूत्रों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक तथ्य पत्रक जारी किया है.
लोगों में इस बार को लेकर भ्रम है कि एनआरसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए लागू किया जाएगा. इसे लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है.
सरकारी सूत्रों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक तथ्य पत्रक जारी किया है। #CitizenshipAmendmentActpic.twitter.com/IoFFUP3ekJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2019
एनआरसी के लिए क्या होंगे जरूरी दस्तावेज यहां देखें
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है. पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान को लेकर प्रदर्शनकारियों की संपत्ति जब्त कर उसकी भरपाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रदर्शन की पीछे कांग्रेस और विपक्षी दलों का हाथ है.
यह भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयानः उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर होगी नुकसान की भरपाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है. यूपी के संभल और राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक विरोध किया. संभल में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की चार बसों को आग के हवाले कर दिया तो लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर कई बाइकों में आग लगा दी. मामले की कवरेज कर रही मीडिया की ओबी वैन को भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगी दी. वीडियो के आधार पर भी प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है. कई प्रदर्शनकारियों की पहचान हो चुकी है. सरकार सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई इन आरोपियों की संपत्ति को जब्त कर उससे करेगी. इनकी संपत्ति की नीलामी कर उसे सरकार नुकसान की भरपाई करेगी.
Source : कुलदीप सिंह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us