logo-image

नेपाल की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही कुल वैध वोटों के 50% का आंकड़ा पार कर लिया. यानी तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को हरा दिया है.

Updated on: 21 Jul 2022, 08:15 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही कुल वैध वोटों के 50% का आंकड़ा पार कर लिया. यानी तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को हरा दिया है. हालांकि, अभीतक इसका औपचारिक ऐलान बाकी है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा. राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित पल-पल के अपडेट लेने के लिए देखते रहिये newsnationtv.com

calenderIcon 22:42 (IST)
shareIcon

नेपाल की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मूर्मु को बधाई दी. नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भण्डारी तथा प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भारत की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु को बधाई संदेश दिया है. राष्ट्रपति भण्डारी ने द्रौपदी मूर्मु को उनके निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊंचाई प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया है. नेपाल के प्रधानमंत्री देउवा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. देउवा ने नेपाली जनता के तरफ से बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की है.

calenderIcon 21:02 (IST)
shareIcon

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं. यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है.


उन्होंने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुंची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है. इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है.


शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों, अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूं. मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा.

calenderIcon 20:51 (IST)
shareIcon

गृह मंत्री अमित शाह ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. 

calenderIcon 20:40 (IST)
shareIcon

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि अंत्योदय का लक्ष्य लेकर सामाजिक परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण में रत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध हैं. उन्होंने अपने दूसरे में ट्वीट लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई. जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं, मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा.



calenderIcon 20:37 (IST)
shareIcon

विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. राहुल गांधी ने कहा कि देश का 15वां राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.



calenderIcon 20:28 (IST)
shareIcon

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.


calenderIcon 20:28 (IST)
shareIcon

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा उन सभी विधायकों को जिन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर हमारी जनजातीय बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट किया है, उन सभी का हृदय से धन्यवाद.


 

calenderIcon 20:26 (IST)
shareIcon

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के घर पर उनसे मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी है.  

calenderIcon 20:24 (IST)
shareIcon

सूत्रों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू को क्रॉस वोटिंग के ज़रिए अभी तक 104 विधायकों और 17 सांसदों के वोट मिले हैं. मुर्मू को समर्थन देने वाले दलों के सांसदों की संख्या 523 थी, लेकिन वोट मिले 540 यानी 17 सांसदों ने उनके पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. इसी तरह अभी तक 16 राज्यों में 104 विधायकों ने क्रॉस वोट कर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है.

calenderIcon 20:23 (IST)
shareIcon

द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति भवन से कुछ दूरी पर अभिनंदन यात्रा निकली. यात्रा में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए. 

calenderIcon 20:22 (IST)
shareIcon

बसपा सुप्रीम मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया. अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करे ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े.

calenderIcon 20:21 (IST)
shareIcon

बसपा सुप्रीम मायावती ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं. वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद.

calenderIcon 20:20 (IST)
shareIcon

पीएम नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. 

calenderIcon 20:18 (IST)
shareIcon

पीएम नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने के लिए घर पहुंचे. 

calenderIcon 20:17 (IST)
shareIcon

यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है.




calenderIcon 18:26 (IST)
shareIcon

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने दावा किया है कि विपक्ष के 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है.

calenderIcon 17:40 (IST)
shareIcon

राज्यसभा के महासचिव पीसी Mody ने कहा कि अगर मैं संसद के पहले परिणामों को शामिल करूं तो अब तक कुल 1,886 वोटों का वैल्यू 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले, जिनका वैल्यू 4,83,299 है. यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनका वैल्यू अब तक 1,89,876 है.


calenderIcon 17:35 (IST)
shareIcon

10 राज्यों और सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. द्रौपदी मुर्मू को अबतक 1349 वोट और यशंवत सिन्हा को 537 वोट मिले.

calenderIcon 17:31 (IST)
shareIcon

सांसद के वोटों की गिनती में द्रौपदी मुर्मू आगे हैं. राज्यसभा महासचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दूसरे राउंड के वोटों की गिनती खत्म हो गई है. दूसरे राउंड में मुर्मू को 4,83,299 वैल्यू के वोट मिले हैं. यशंवत सिन्हा को अबतक 1,89, 876 वैल्यू के वोट मिले हैं. बिहार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छतीसगढ़, गोवा के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. 

calenderIcon 16:57 (IST)
shareIcon

24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन किया है. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे डिनर है.

calenderIcon 16:54 (IST)
shareIcon

धर्मेंद्र प्रधान और किरण रिजिजू भी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे.

calenderIcon 16:42 (IST)
shareIcon

रायसीन की रेस में द्रौपदी मुर्मू आगे हैं. उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई.

calenderIcon 16:32 (IST)
shareIcon

दिल्ली के होटल अशोका में पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को फेयरवेल डिनर देंगे. 

calenderIcon 16:27 (IST)
shareIcon

अमृतसर के एक आर्टिस्ट रूबल ने देश की नई बनने जा रही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की पेंटिंग बनाकर उन्हें बधाई दी. इससे पहले बराक ओबामा जॉय बाइडन जैसी शख्सियतों की पेंटिंग बना चुके रूबल ने कहा कि उन्होंने द्रोपदी मुर्मू की पेंटिंग पहले ही बनानी शुरू कर दी थी. उन्होंने एक ट्राइबल महिला को राष्ट्रपति बनाने पर मोदी का धन्यवाद किया.

calenderIcon 15:59 (IST)
shareIcon

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं. इनकी वैल्यू 3,78,000 है. वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं, जिनकी वैल्यू 1,45,600 है. कुल 15 वोट अमान्य निकले हैं. इस तरह सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में सांसदो के कुल वोटों की संख्या 780 है. 13 सांसद और 34 विधायक वोट नहीं कर पाए थे. कुल 4796 वोटों में से 4754 कुल वोट पड़े थे.


इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जुटे धर्मेंद्र प्रधान, लोक कलाकारों के साथ मिल कर मना रहे हैं जश्न



 


 

calenderIcon 14:18 (IST)
shareIcon

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की पूरी कैबिनेट द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंच चुकी है. बीजेपी ने जश्न मनाने की तैयारी कर ली है. देश की राजधानी में बीजेपी रैली निकालने वाली है. ये रैली जेपी नड्डा की अगुवाई में निकलेगी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के मुकाबले यशवंत सिन्हा मैदान में हैं, लेकिन विपक्ष की तरफ से पूरी तरह से सन्नाटा है. वहीं, बीजेपी जश्न के मूड में आ चुकी है. खुद पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के घर मौजूद हैं. साथ ही मौजूद है पूरी कैबिनेट

calenderIcon 11:45 (IST)
shareIcon

Rashtrapati Chunav 2022 Result: मतगणना जारी, BJP निकालेगी विजय जुलूस

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो गई. आज देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे. इसी बीच दोपहर करीब 2.30 बजे पीएम मोदी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचेंगे. वहीं, बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है. पार्टी ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इतना ही नहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद जेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे.