दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर ही बच्चे को जन्म दिया
दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर ही बच्चे को जन्म दिया
कानपुर (उत्तर प्रदेश):
कानपुर में अपने देवर द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार एक विधवा ने घर पर अपने बच्चे को जन्म दिया। यहां के भीतरगांव सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे यह कहकर घर वापस जाने के लिए कहा कि डिलीवरी में अभी समय है।घंटों बाद पीड़िता ने घर में ही बच्चे को जन्म दिया।
साध थाना प्रभारी सतीश राठौर ने संवाददाताओं से कहा, पीड़िता के ठीक होते ही उसका बयान दर्ज कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही डीएनए जांच की प्रक्रिया भी की जाएगी।
विधवा ने अपने देवर पर पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी जिसके बाद 4 सितंबर को साध पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
हालांकि आरोपी देवर की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
सूत्रों ने बताया कि पति की मौत के बाद विधवा अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी।
देवर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और पुलिस के पास जाने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति