कर्नाटक में बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक में बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक में बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

author-image
IANS
New Update
Rape File

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कर्नाटक के एन.आर. पुरा तालुक में अपने बेटे की प्रेमिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। चिक्कमगलूर जिले के पुरा तालुक पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

बालेहोन्नूर पुलिस ने पोस्को के तहत ये मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान चंद्रू के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की आरोपी के बेटे से मिलने उसके घर गई थी। आदमी ने लड़की से कहा कि उसका बेटा बाहर गया है और उसे वापस आने में समय लगेगा, वह उसका इंतजार करे।

देर शाम होने के कारण, आरोपी ने लड़की को वहीं रुकने का सुझाव दिया, क्योंकि रात को घर लौटना लड़की के लिए सुरक्षित नहीं था। पुलिस ने कहा कि जब उसका बेटा रात में नहीं लौटा तो आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसकी मां ने बालेहोमुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment