रेप केस के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति के आवास से हटाई गई सुरक्षा

गायत्री प्रजापति के लखनऊ स्थित आवास पर से सुरक्षा हटा ली गई है। इस बात की जानकारी अमेठी के एसपी ने दी।

गायत्री प्रजापति के लखनऊ स्थित आवास पर से सुरक्षा हटा ली गई है। इस बात की जानकारी अमेठी के एसपी ने दी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
रेप केस के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति के आवास से हटाई गई सुरक्षा

गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फंसे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ स्थित आवास पर से सुरक्षा हटा ली गई है। इस बात की जानकारी अमेठी के एसपी ने दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि गायत्री प्रजापति के आवास पर आठ पुलिस के जवान तैनात थे सभी को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अमेठी के एसपी ने इस बात की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

इससे पहले मंगलवार को पुलिस उनके आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने कहा था कि वे जरूरी साक्ष्य जुटाने आए थे।

जिस समय पुलिस गायत्री प्रजापति के लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित आवास पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर रुकने के बाद पुलिस वापस लौट गई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में पीड़िता ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में 164 के तहत अपना बयान दर्ज करा दिया था।

इस मामले में गिरफ्तारी से रोक के लिए प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। इस मामले की सुनवाई 6 मार्च को होगी।

इसे भी पढ़ेंः सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति के घर पहुंची पुलिस

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉस्को एक्ट सहित आईपीसी की अन्य गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया।

इसे भी पढ़ेंः गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस ने बनाई टीमें

Source : News Nation Bureau

Gayatri Prajapati Gangrape
      
Advertisment