रैंनसम साइबर अटैक का भारत पर खास असर नहीं: रवि शंकर प्रसाद
रैंनसम साइबर अटैक पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत पर इसका खास असर नहीं पड़ा है और न ही कोई नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली:
रैंनसम साइबर अटैक पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत पर इसका खास असर नहीं पड़ा है और न ही कोई नुकसान हुआ है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'भारत पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। कुछ एक जगह मामले सामने आया है। उन्हें नियंत्रित कर रहे हैं। साथ ही मॉनिटरिंग भी चल रही है।'
उन्होंने कहा कि रैनसमवेयर के संभावित खतरों की समीक्षा की गई है और जितना असर विदेश में हुआ है उतना भारत में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जून से साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर भी शुरू हो जाएगा।
मंत्रालय का कहना है कि आंध्र प्रदेश में महज 18 कंप्यूटर ही इसकी चपेट में आए हैं। इससे पहले खबरें थी कि आंध्र प्रदेश पुलिस के 102 कंप्यूटर इस हमले के शिकार हुए थे।
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बैंक एटीएएमों के प्रभावित होने की खबर नहीं है और न ही कोई एटीएम बंद किया गया है।
Bharat pe koi vishesh asar nahi pada,isolated incidents hain,unhe contain kar rahe hain. Monitoring chal rahi hai:RS Prasad on cyber attacks pic.twitter.com/li7FePwern
— ANI (@ANI_news) May 15, 2017
इससे पहले आरबीआई ने रैनसमवेयर के हमले से बचने के लिए बैंकों को सरकारी संगठन सीईआरटी-इन के निर्देशों का पालन करने के लिये कहा था।
इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉंन्स टीम cert-in ने साइबर अटैक की स्थिति में "क्या करें"और "क्या न करें" का निर्देश जारी किया है। की सूची जारी की है।
बीते शुक्रवार को हुए वैश्विक हमले से दुनिया भर के 125,000 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम संक्रमित हो गए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के सुरक्षा शोधकर्ता 'मैलवेयर टेक' ने भविष्यवाणी की है कि दूसरा हमला सोमवार को होने की संभावना है। मैलवेयर टेक ने रैनसमवेयर हमले को सीमित करने में मदद की।
इस वायरस ने उपभोक्ताओं की फाइलों को अपने नियंत्रण में ले लिया। यह वायरस स्पेन, फ्रांस और रूस सहित 100 देशों में फैल गया। इंग्लैंड में 48 राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं (एनएचएस) ट्रस्ट व स्कॉटलैंड के 13 एनएचएस निकाय इसके शिकार हुए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें