उपचुनाव में एनडीए की हार चिंता का विषय: रामविलास
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की हार को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह हार राजग के लिए नुकसान है।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की हार को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह हार राजग के लिए नुकसान है।
उन्होंने हालांकि लोजपा के राजग से बाहर जाने की खबरों से इंकार करते हुए कहा कि वे राजग में हैं और रहेंगे। पटना में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मिली हार से राजग को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा नारा 'सबका साथ-सबका विकास' है, ऐसे में हमें सभी वर्गो को साथ लेकर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव में 'सिम्पैथी वोट' के कारण ही हमारी हार हुई है। बिहार के अररिया में हार होगी ये पहले से ही पता था।
और पढ़ें: राहुल के बयान पर शाहनवाज का पलटवार, कहा- देश नहीं कांग्रेस चुनाव हार कर थक गई
उन्होंने राजग में रहने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, 'जिन्हें जाना है, वे जा रहे हैं। हमलोग राजग में हैं और आगे भी रहेंगे।'
गौरतलब है कि रामविलास पासवान के बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी शुक्रवार को उपचुनाव में राजग की हार को चिंता का विषय बताया था।
और पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- कांग्रेस ही चला सकती है देश, बाकी फैला रहे हैं नफरत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें