जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत पर ट्रेड यूनियन और मैनेजमेंट में टकराव

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में कर्मचारी यूनियन और टाटा मैनेजमेंट के बीच ठन गई है

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में कर्मचारी यूनियन और टाटा मैनेजमेंट के बीच ठन गई है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत पर ट्रेड यूनियन और मैनेजमेंट में टकराव

टाटा मोटर्स जमशेदपुर (फाइल फोटो)

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में कर्मचारी संघ और टाटा मैनेजमेंट के बीच ठन गई है। ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी धीरेंद्र सिंह की मौत के बाद कर्मचारी यूनियन के लोग कंपनी से उसके परिजनों को स्थायी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Advertisment

शनिवार की सुबह फैक्ट्री के कर्मचारी धीरेंद्र के परिजनों को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर टाटा मोटर्स के चारो गेटों को जाम कर दिया। गेट को जाम करने की वजह से ए शिफ्ट के कर्मचारी जहां अपनी ड्यूटी खत्म करके बाहर नहीं आ पाए वहीं बी शिफ्ट के कर्मचारी काम करने के लिए अंदर नहीं जा सके। 

करीब 500-600 प्रदर्शनकारियों ने जमशेद जी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहीं धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता और फैक्ट्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर पुलिस के 70-80 जवानों को नियुक्त किया गया है और मौके पर सिटी एसपी खुद नजर बनाए हुए हैं।

कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए टाटा मैनेजमेंट ने प्रदर्शनकारी, मृतक धीरेंद्र के परिजनों और नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। मृतक के परिजन स्थायी नौकरी से कम किसी भी चीज पर मानने को तैयार नहीं हैं।

13 अप्रैल को कंपनी परिसर में जर्नल शिफ्ट के दौरान तबीयत बिगड़ने से स्थायी कर्मचारी धीरेंद्र सिहं की मौके पर ही मौत हो गई थी। धीरेंद्र सिंह की मौत के बाद कर्मचारी यूनियन, जेवीएम, आजसू, बीजेपी और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

और पढ़ें: श्रीनगर उप-चुनाव: गृह मंत्रालय की सलाह को चुनाव आयोग ने किया था नजरअंदाज!

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टाटा स्टील में ऐसे स्थिति में स्थायी नौकरी दी जाती है तो टाटा मोटर्स में ऐसा क्यों नहीं हो रहा। कर्मचारी यूनियन के मुताबिक एक ही शहर में दो कानून नहीं चल सकता।

और पढ़ें: फारुख अब्दुल्ला ने भारत को चेताया, पाकिस्तान से बात करो वरना कश्मीर हाथ से निकल जाएगा 

HIGHLIGHTS

  • जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की फैक्ट्री में धरने पर बैठे कर्मचारी
  • ड्यूटी पर एक कर्मचारी की मौत पर उसके परिजनों के लिए स्थायी नौकरी की मांग

Source : News Nation Bureau

Tata Motors Jamshedpur
      
Advertisment