विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में ही होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में ही होगा। कोई-राहुल गांधी और अखिलेश यादव-मुझे बता सकता है कि वह इसका निर्माण बांग्लादेश या पाकिस्तान में होते देखना चाहता है।'
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि वह इसे बांग्लादेश में बनते देखना चाहते हैं या पाकिस्तान में।
और पढ़ें: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बताया कोबरा, कहा-हम फन को कुचलना जानते हैं
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा पर भी हमला बोलो। उन्होंने कहा, 'वह अब अच्छे दिन नहीं देख सकतीं। लेकिन लगभग 1.5 करोड़ महिलाएं, जिन्होंने कभी रसोई गैस देखी भी नहीं थी, अब वह उनके पास है। वे अच्छे दिन देख रही हैं।'
विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : IANS