New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/18-RahRahimDera.jpg)
गुरमीत राम रहीम (फाइल फोटो)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
हरियाणा के रोहतक के सुनरिया जेल में बंद धार्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। जमानत पर बाहर आए इस जेल के एक कैदी ने बताया कि राम रहीम को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
गुरमीत राम रहीम (फाइल फोटो)
हरियाणा के रोहतक के सुनरिया जेल में बंद धार्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। जमानत पर बाहर आए इस जेल के एक कैदी ने बताया कि राम रहीम को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
राहुल जैन ने बताया कि जेल के अधिकारियों का राम रहीम के साथ वैसा बर्ताव नहीं है, जैसा कि अन्य कैदियों के साथ होता है। जेल में राम रहीम को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
जैन ने कहा, 'अधिकारी बताते हैं कि बाबा जेल में हैं, लेकिन किसी ने उन्हें वहां नहीं देखा है। जहां बाबा को रखा गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है।'
उन्होंने बताया कि जब राम रहीम बाहर होते हैं तब अन्य कैदियों को जेल में बंद कर दिया जाता है।
राम रहीम अक्सर जेल की कैंटीन में पानी, दूध या जूस लेने के लिए जाते हैं। जैन ने बताया कि जब से राम रहीम जेल में आए हैं, तब से अन्य कैदियों को जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा, 'जब से वह आए हैं, हर किसी को परेशानी हो रही है। पहले हम जेल में घूमा करते थे, खाना भी अच्छा मिलता था लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। हमारे जरूरत के सामान मसलन कपड़े और जूते आने बंद हो गए हैं। हमारे सहयोगी कैदी अशोक ने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और फिर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद सप्लाई आनी शुरू हुई।'
जैन ने बताया कि कैदियों ने इस अन्याय के खिलाफ हड़ताल भी की थी लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। जैन ने जेल में राम रहीम के काम किए जाने की खबरों को भी बकवास बताया।
उन्होंने कहा, 'जेल अधिकारी बताते हैं कि वह काम करते हैं। लेकिन हम इस पर यकीं नहीं करते। हमने उन्हें अभी तक देखा नहीं है। वह काम करते भी होंगे या नहीं।'
जैन ने कहा, 'बाकी के कैदी आगंतुकों से केवल 20 मिनट तक के लिए मिलते हैं जबकि राम रहीम के मिलने आने वालों को दो घंटे का समय मिलता है।'
उन्होंने कहा कि राम रहीम के लिए विशेष गाड़ी से खाना लाया जाता है और जेल अधिकारी अखबार के उस हिस्से को काट कर निकाल देते हैं, जिसमें जेल अधिकारी को फटकार लगाए जाने की खबरें होती हैं।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में 20 साल जेल की सजा दी गई है।
योगी आदित्यनाथ बोले, राम के बगैर भारत में कोई काम नहीं हो सकता है
HIGHLIGHTS
Source : News Nation Bureau