पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक जताने के बाद राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

सदन में प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के निधन पर भी शोक जाहिर किया गया। ओडिशा व आंध्र प्रदेश में आए तितली चक्रवात व तमिलनाडु में आए गज चक्रवात में लोगों की मौत पर शोक जताया गया।

सदन में प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के निधन पर भी शोक जाहिर किया गया। ओडिशा व आंध्र प्रदेश में आए तितली चक्रवात व तमिलनाडु में आए गज चक्रवात में लोगों की मौत पर शोक जताया गया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक जताने के बाद राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)

पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर करने के बाद राज्यसभा को मंगलवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

Advertisment

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन के शुरू होने पर शोक संदेश में कहा, 'वाजपेयी जी देश के राजनीतिक नेतृत्व के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के घटनाक्रम को प्रभावित किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वाजपेयी जी राजनीतिक गरिमा के प्रतीक बने रहे।'

ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने बीजेपी के पिछड़ने पर कहा- राज्य सरकारों के प्रदर्शन पर लड़े गए थे चुनाव

सदन ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, पूर्व राज्यसभा सदस्य आर.के.दोरेंद्र सिंह, कुलदीप नैयर, करमा तोपडेन, नंदमूरि हरिकृष्णा, दर्शन सिंह यादव, रत्नाकर पांडेय, सत्य प्रकाश मालवीय, राम देव भंडारी, मालती शर्मा, एन.डी. तिवारी, पी. के. माहेश्वरी व बैष्णब परीदा के निधन पर भी शोक जताया।

सभापति नायडू ने शोक संदेश के दौरान कहा कि अनंत कुमार के रूप में उन्होंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।

सदन में प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के निधन पर भी शोक जाहिर किया गया। ओडिशा व आंध्र प्रदेश में आए तितली चक्रवात व तमिलनाडु में आए गज चक्रवात में लोगों की मौत पर शोक जताया गया।

ये भी पढ़ें: Election Result 2018: गहलोत के बाद अब सचिन पायलट ने मांगा अन्‍य दलों का साथ, बोले- दूसरे दलों का कांग्रेस में स्‍वागत है

सदन को मृतकों के निधन पर दो मिनट का मौन रखे जाने के बाद स्थगित कर दिया गया।

Source : IANS

BJP rajya-sabha Atal Bihari Vajpayee
      
Advertisment