रोहिंग्या घुसपैठ पर राजनाथ ने सीमावर्ती राज्यों से किया आग्रह, कहा- चौकसी बनाए रखें
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बांग्लादेश से सटे देश के सीमावर्ती राज्यों से आग्रह किया कि वे रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर चौकसी बनाए रखें।
कोलकाता:
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बांग्लादेश से सटे देश के सीमावर्ती राज्यों से आग्रह किया कि वे रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर चौकसी बनाए रखें।
बांग्लादेश की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद सिंह ने कहा, 'हमने रोहिंग्या मसले पर बातचीत की। मैंने सभी प्रदेशों से इस मसले पर चौकन्ना रहने को कहा है। हमें सतर्कता बरतनी है, ताकि सीमापार से किसी भी प्रकार का अवैध प्रवासी का प्रवेश न हो।'
राजनाथ सिंह के अलावा गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथन हावला के साथ मेघालय और त्रिपुरा के अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के नबान्ना सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद थे।
राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमापार से अपराधियों और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ के मसले पर विस्तृत बातचीत हुई।
उनका कहना था कि अवैध प्रवासियों के पास जाली कागजात होने से उनको देश से बाहर निकालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है।
और पढ़ेंः 'नीच' राजनीति पर कांग्रेस का एक्शन, पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को किया सस्पेंड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी
-
Shiva Mantra For Promotion: नौकरी में तरक्की दिलाने वाले भगवान शिव के ये मंत्र है चमत्कारी, आज से ही शुरू करें जाप
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी