पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी, कहा- हमारे जवानों को पता है कैसे जवाब देना है

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब पाकिस्तानी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है।

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब पाकिस्तानी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी, कहा- हमारे जवानों को पता है कैसे जवाब देना है

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फोटो: ANI)

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब पाकिस्तानी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है।

Advertisment

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है।

राजनाथ सिंह ने जवानों से कहा, 'कारण समझना कठिन है, ये रिसर्च का विषय हो सकता है लेकिन वो (पाकिस्तान) अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलनी चाहिए, लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करना है, उसका फैसला आपको करना है।'

वहीं पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने कहा, 'गृह मंत्रालय ने कहा था कि रमजान के समय किसी तरह की ऑपरेशन नहीं करनी है। इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे सुरक्षा बल किसी भी स्थिति में प्रतिक्रिया नहीं करेंगे।'

रिजिजू ने कहा कि सही समय पर हमारे जवान जरूर जवाब देंगे और कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की गोलीबारी में अखनूर के केरी बट्टल इलाके में गोली लगने से सोमवार रात एक 8 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी।

पाकिस्तानी सेना अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में सोमवार से लगातार गोलीबारी कर रही है। इसमें 6 लोग घायल भी हुए थे। भारतीय सेना पाकिस्तान के गोलीबारी का जवाब दे रही है।

इससे पहले 18 मई को पाकिस्तान ने एलओसी से लगे आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें एक बीएसएफ जवान सहित 5 लोग मारे गए थे।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब देते हुए कई बंकरों को गिराया था और एक पाक जवान की मौत भी हुई थी।

जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू बीएसएफ से गुहार लगाते हुए फायरिंग रोकने की अपील की थी।

और पढ़ें: किशनगंगा प्रोजेक्ट के उद्घाटन से भड़का पाकिस्तान, विश्व बैंक में की शिकायत

HIGHLIGHTS

  • राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है
  • अखनूर में पाकिस्तानी फायरिंग में सोमवार रात एक 8 महीने के बच्चे की मौत हो गई
  • अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना लगातार गोलीबारी कर रही है

Source : News Nation Bureau

jammu-kashmir Ceasefire Violation BSF rajnath-singh pakistan
      
Advertisment