राजनाथ सिंह का विपक्ष को जवाब, कहा- भारत विरोधी ताकतें कर रही हैं देश को कमज़ोर
आर्थिक मामलों पर विपक्ष और अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर रही मोदी सरकार अब काउंटर अटैक की भूमिका में आ गई है।
नई दिल्ली:
आर्थिक मामलों पर विपक्ष और अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर रही मोदी सरकार अब बचाव की मुद्रा में आ गई है और विरोधियों को जवाब दे रही है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विरोधी ताकतें जो की भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को हजम नहीं कर पा रही थी, अब देश को आर्थिक और साझेदारी स्तर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश में है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत देश में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है और आज यह दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है।
दुनिया ने यह एहसास करना शुरू कर दिया है कि भारत 2030 तक दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगा जब देश की आर्थिक स्थिति 5 खरब डॉलर तक पहुंच जाएगी जोकि आज 2 खरब डॉलर है। राजनाथ सिंह ने यह बात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की परेड के दौरान यह बात कही।
इस वित्त वर्ष RBI नहीं देगा मौद्रिक नीति में ढील, महंगाई बढ़ने के आसार
उन्होंने कहा, 'लेकिन कुछ भारत विरोधी ताकतें है जो अमूमन यह पसंद नहीं करती और वो उन संवेदनशील क्षेत्रों पर हमला करते हैं जहां इसकी आर्थिक और साझेदारिक स्थिति को कमज़ोर किया जा सके।'
केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही आंतकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कोशिशों की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद कई देशों में एक बड़ा मुद्दा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया और कई देशों को एक मंच पर लाने में सफलता हासिल की है।
सामाजिक जिम्मेदारी के मद में खर्च नहीं करने वाली 160 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
राजनाथ सिंह ने कहा, 'आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है और कई आंतकवादी संगठनों ने अपनी निगाहें भारत की ओर भी टिकाई हुई है। वो भारत के नुकसान के लिए एक अवसर की खोज में रहते हैं।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका में 9/11 हमला और मुंबई का 26/11 हमलों ने इसका असर दुनिया को दिखा दिया जो कई समय से महसूस किया जा रहा था। उन्होंने सीआईएसएफ से अपील की देश की सामरिक प्रतिष्ठानों पर कोई आतंकवादी हमले न हो इसके लिए नियमित सुरक्षा ऑडिट किए जाएं।
इसके अलावा उन्होंने साइबर आंतकियों को उभरता हुआ बड़ा मुद्दा बताते हुए इससे निपटने के लिए सेना के लिए एक स्पेशल ईकाई बनाने का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज, सभी कलाकारों का दिखा अलग अंदाज़
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग