जम्मू कश्मीर में राजनाथ ने कहा, बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ियों से जवानों को लैस किया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों को जल्द ही बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों को जल्द ही बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस किया जाएगा।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
जम्मू कश्मीर में राजनाथ ने कहा, बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ियों से जवानों को लैस किया जाएगा

अनंतनाग में जवानों को संबोधित करते राजनाथ सिंह

जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अनंतनाग में पुलिस के जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवानों को जल्द ही बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस किया जाएगा।

Advertisment

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'हमारे जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ियों से लैस किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए फंड भी जारी कर दिया है।'

जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने एएसआई अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा का चित्र देखा, उसका आंसू से भीगा चेहरा देखा, दिल से उसका दर्ज नहीं निकलता है।'

राजनाथ ने कहा कि इस दहशतगर्दी से कश्मीर को निजात मिल के रहेगी और फिर से कश्मीर जन्नत बन के रहेगा, दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

CRPF Anantnag rajnath-singh jammu-kashmir
      
Advertisment