राजीव गुबा बने देश के नए गृह सचिव, महर्षि हुए रिटायर

राजीव गुबा देश का नया गृह सचिव बनाया गया है। उन्होंने राजीव महर्षि की जगह ली है। राजीव गुबा इससे पहले शहरी विकास सचिव के पद पर थे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
राजीव गुबा बने देश के नए गृह सचिव, महर्षि हुए रिटायर

राजीव गुबा बने देश के नए गृह सचिव (एएनआई)

राजीव गुबा को देश का नया गृह सचिव बनाया गया है। उन्होंने राजीव महर्षि की जगह ली है। राजीव गुबा इससे पहले शहरी विकास सचिव के पद पर थे। वह 1982 बैच के IAS ऑफिसर हैं।

Advertisment

गुबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं।

केंद्र में आने से पहले गुबा 15 महीनों तक झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि नीति निर्धारण और कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाने का लंबा अनुभव गुबा के पास है।

वह केंद्र, राज्य सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी काम कर चुके हैं। गुवा गृह मंत्रालय में जॉइंट और अडिशनल सेक्रटरी भी रह चुके हैं। इसके अलावा रक्षा, वित्त, पर्यावरण और वन जैसे अहम मंत्रालयों में भी रह चुके हैं।

गुबा ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बोर्ड में 2001 से 2005 के बीच 4 साल तक भारत के लिए काम कर चुके हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Rajiv Mehrishi Home Secretary Rajiv Gauba
      
Advertisment