राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी ने रिहाई के लिए महिला आयोग को लिखी चिट्ठी, 25 साल से जेल में है बंद

नलिनी को 14 जून 1991 को गिरफ्तार किया गया था। साल 1998 में विशेष अदालत ने उसे और 25 अन्य को राजीव हत्याकांड का दोषी पाया था।

नलिनी को 14 जून 1991 को गिरफ्तार किया गया था। साल 1998 में विशेष अदालत ने उसे और 25 अन्य को राजीव हत्याकांड का दोषी पाया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी ने रिहाई के लिए महिला आयोग को लिखी चिट्ठी, 25 साल से जेल में है बंद

फाइल फोटो

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन ने रिहाई के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। नलिनी जेल में 25 साल काट चुकी है। इसके पहले भी वह रिहाई के लिए चिट्ठी लिख चुकी है।

Advertisment

गौरतलब है कि नलिनी को 14 जून 1991 को गिरफ्तार किया गया था। साल 1998 में विशेष अदालत ने उसे और 25 अन्य को राजीव हत्याकांड का दोषी पाया था। नलिनी का पति मुरुगन भी इसी मामले में जेल में बंद है। साल 2000 में महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद नलिनी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला गया था।

नलिनी के वकील पी. पुगाझेंथी ने कहा, 'वह देश की पहली ऐसी महिला है, जिसने सजा के तौर पर जेल में 25 साल पूरे किए है। इतने लंबे समय तक जेल में रहने के बाद दो बार महिला आयोग को चिट्ठी लिखी जा चुकी है। अगर तमिलनाडु सरकार संविधानों के प्रावधानों का पालन करती तो वह पहले ही रिहा हो चुकी होती।'

Source : News Nation Bureau

nalini sriharan Rajiv Gandhi Assassination Case
      
Advertisment