राजस्थान: 7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिलेगी राहत

राजस्थान में 7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल रविवार रात को समाप्त हो गई है। डॉक्टर सोमवार से ड्यूटी पर वापस लौटेंगे। रात करीब 11:30 बजे हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा हुई।

राजस्थान में 7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल रविवार रात को समाप्त हो गई है। डॉक्टर सोमवार से ड्यूटी पर वापस लौटेंगे। रात करीब 11:30 बजे हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा हुई।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
राजस्थान: 7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिलेगी राहत

7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

राजस्थान में 7 दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल रविवार रात को समाप्त हो गई है। डॉक्टर सोमवार से ड्यूटी पर वापस लौटेंगे। रात करीब 11:30 बजे हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा हुई।

Advertisment

सचिवालय में रविवार दोपहर दो बजे शुरू हुई वार्ता रात करीब 8:30 बजे तक चली। इस दौरान 33 सूत्रीय मांगों के एक-एक बिंदु पर दोनों पक्षों के बीच विचार हुआ। इसके बाद समझौते के एक ड्राफ्ट पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए।

इससे पहले शाम करीब पांच बजे डॉ. चौधरी और उनके साथी सरकार के साथ चल रही बातचीत को बीच में छोड़कर एक बार बाहर आ गए थे। उन्होंने मंत्री और अफसरों पर डॉक्टरों की मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें:राजस्थान: हड़ताल कर रहे 100 डॉक्टर्स वापस काम पर लौटे, 14 पुलिस हिरासत में

आपको बता दें कि राजस्थान के डॉक्टर्स 33 मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से हड़ताल पर थे। जिसकी वजह से से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इस दौरान उचित इलाज न मिल पाने की वजह से लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।

इस हड़ताल से निपटने के लिए राज्य सरकार ने रेस्मा कानून के तहत गिरफ्तारियां शुरू कर दी थी। इसके तहत सरकार ने 14 डॉक्टरों को पुलिस हिरासत में ले लिया था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: आर्मी ने भेजी डॉक्टर्स की टीम, हड़ताल से मरीज परेशान

Source : News Nation Bureau

rajasthan Doctors Strike call off strike
Advertisment