राजस्थान: सीएम वसुंधरा राजे आज करेंगी बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई दौरा, अबतक 47 की मौत

पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। भारी बारिश से राजस्थान में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रदेश के पाली और जालोर जिलों में कई गांव हाई अलर्ट पर आ गए हैं।

पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। भारी बारिश से राजस्थान में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रदेश के पाली और जालोर जिलों में कई गांव हाई अलर्ट पर आ गए हैं।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
राजस्थान: सीएम वसुंधरा राजे आज करेंगी बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई दौरा, अबतक 47 की मौत

भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात (फाइल)

पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। भारी बारिश से राजस्थान में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रदेश के पाली और जालोर जिलों में कई गांव हाई अलर्ट पर आ गए हैं।

Advertisment

भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। माउंट आबू के बाद अब जालोर और पाली जिले में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से अबतक करीब 47 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 200 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बाढ़ के हालातों को देखते हुए सभी जगहों पर सरकारी अमले से मदद भेजने को कहा है। बाढ़ वाले इलाकों में फिलहाल बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन्स में लगे हुए हैं।

वसुंधरा राजे आज जालोर और सिरोही जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। बता दें कि अब तक बारिश के कारण जवाई बांध के 11 गेट खोले जा चुके हैं।

और पढ़ें: नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से 58 जिले प्रभावित, 80 मौतें, रिजिजू ने लिया हालात का जायजा

और पढ़ें: मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में आफत की बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Source : News Nation Bureau

cm-तीरथ-सिंह-रावत Sirohi Jalore rajasthan vasundhara raje Flood effective areas
Advertisment