दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से मिल सकती है निजात, बारिश की उम्मीद

4 जून को दिल्ली सबसे गर्म रहा। राजधानी के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

4 जून को दिल्ली सबसे गर्म रहा। राजधानी के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से मिल सकती है निजात, बारिश की उम्मीद

6 जून की शाम को बारिश होने की उम्मीद (फाइल फोटो)

तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार शाम को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम को बारिश होने की संभावना है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राहत की बात यह है कि शाम को बारिश होने के बाद 6 और 7 जून को भी गर्मी से निजात मिलेगी।

लखनऊ में बदला मौसम

वहीं लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से लोगों को काफी राहत मिली है। कई इलाकों में पारा लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

गर्मी से परेशान हैं लोग

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजधानी के लोग गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बेहाल हैं। दोपहर को तेज धूप के बाद रात को भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: US कॉल सेंटर स्कैम: चार भारतीयों और एक पाकिस्तानी ने कबूला जुर्म

4 जून को दिल्ली सबसे गर्म रहा। राजधानी के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बीते रविवार को अधिकतम औसत तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री ऊपर रहा था।

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

HIGHLIGHTS

  • 4 जून को सबसे गर्म था दिल्ली
  • दो दिन तक मौसम सुहाना रहने की उम्मीद

Source : News Nation Bureau

heat wave in delhi Delhi-NCR Rain
Advertisment