उत्तराखंड में झमाझम बारिश, दिल्ली में भी मौसम हुआ खुशनुमा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को बारिश होने से वहां के लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली में भी सुुबह से तेज हवाएं जारी हैं।
बता दें कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: सोहा अली खान हैं प्रेग्नेंट: पटौदी परिवार में तैमूर के बाद आएगा नन्हा मेहमान
अधिकारी ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में गर्मी और उमस से कुछ और राहत मिल सकती है। शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाने का अनुमान है।
Rain lashes Uttarakhand's Haldwani, resulting in a drop in temperature pic.twitter.com/v45Q3qwbyx
— ANI (@ANI_news) April 22, 2017
राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau