दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड में अगले 72 घंटे तक अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड में अगले 72 घंटे तक अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश (फोटो-IANS)

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3.4 मिलीमीटर की पूर्व मानसूनी बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisment

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 'दिन में बदली छाई रहेगी और दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।' 

सुबह 11 बजे दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पालम रहा जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी मुताबिक, पूर्व-मानसूनी स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली के तापमान में आठ डिग्री तक कमी आई। इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री से कम रहेगा। 

अधिकारी ने कहा, 'बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों में बारिश होगी।'

पिछले 24 घंटों में सफदरजंग का तापमान 3.4 मिलीमीटर, पालम का 0.6 मिलीमीटर, लोधी रोड का 7.7 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ यह 97 रहा जिसे अच्छा माना जाता है। 

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून से पहले की बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा कि 29 जून से एक जुलाई के बीच किसी भी समय दिल्ली में मानसून की घोषणा हो सकती है।

वहीं, मगंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है। हाल ही में मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में पहुंच रहा है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून गुजरात के कच्छ जिला को छोड़कर पूरे भारत में 30 जून तक पहुंच जाएगा। हम उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के आने से पहले गंभीर तूफान आने की आशंका कर रहे हैं।

उत्तराखंड में 72 घंटों तक भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में अगले 72 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बुधवार को चेतावनी जारी कर राज्य खासकर कुमाऊं क्षेत्र में बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश के गुरुवार से शुरू होकर सप्ताहांत तक जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

गढ़वाल क्षेत्र के रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली जिलों में बुधवार शाम से बारिश की संभावना है जबकि नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं बारिश की वजह से देश के कई राज्य ओडिशा, असम, यूपी, गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश प्रभावित हुए हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात में हो रही भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

गुजरात में बारिश की वजह से सबसे ज्यादा हालात खराब है। गुजरात में बचाव व राहत के लिए सेना को लगा दिया गया है। वहीं बाढ़ के चलते अबतक असम में 76 लोगों की जान जा चुकी है और इसके नौ जिलों में करीब 60 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, अबतक पांच लोगों की मौत, कई घायल

Source : News Nation Bureau

rain in delhi ncr Rain in Delhi Rain in Noida flood in gujrat high tide alert in gujarat flood in mumbai Heavy Rain in Mumbai Heavy Rain in Maharashtra
      
Advertisment