राहुल के प्लेन में गड़बड़ी पर FIR के खिलाफ चार्टर इंडस्ट्री ने जताया विरोध, कहा- राजनीति न हो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्लेन में गड़बड़ी के मामले में चार्टर इंडस्ट्री ने एयरक्राफ्ट के पायलट्स और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्लेन में गड़बड़ी के मामले में चार्टर इंडस्ट्री ने एयरक्राफ्ट के पायलट्स और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
राहुल के प्लेन में गड़बड़ी पर FIR के खिलाफ चार्टर इंडस्ट्री ने जताया विरोध, कहा- राजनीति न हो

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्लेन में गड़बड़ी के मामले में चार्टर इंडस्ट्री ने एयरक्राफ्ट के पायलट्स और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।

Advertisment

असोसिएशन ने मांग की है कि राहुल गांधी की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के मामले का राजनीतिकरण न किया जाए। DGCA पहले ही मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर चुकी है।

उन्होंने कहा, 'हम Ligare Aviation की ओर से संचालित चार्टर्ड फ्लाइट के मामले को लेकर काफी चिंतित हैं। इस मामले में आपराधिक लापरवाही के लिए पायलट्स और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।'

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद के बाद चीनी सीमा का जायजा लेगी संसदीय समिति, राहुल गांधी भी होंगे साथ

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के बाद आसमान में ही एयरक्राफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। हालांकि पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत एयरक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग कराई। ऐसे मामलों की जांच केवल DGCA से ही कराई जानी चाहिए।

बता दें कि पिछले गुरुवार को नई दिल्ली से कर्नाटक जाते समय राहुल गांधी का 10 चार्टर विमान एयरक्राफ्ट लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गया था।

कांग्रेस ने विमान में खराबी के पीछे अंतरराष्ट्रीय टैंपरिंग की आशंका जताई थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि लैंडिंग के वक्त प्लेन बुरी तरह से हिल रहा था।

और पढ़ें: शिवसेना का PM पर हमला, नेहरू पर कसते हैं तंज और अपनाते हैं वही रास्ता

Source : News Nation Bureau

congress rahul gandhi DGCA Karnataka new delhi india
      
Advertisment