अलवर लिंचिंग पर बोले राहुल- मोदी के क्रूर 'न्यू इंडिया' में लोगों को कुचल कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है

पुलिस में दर्ज़ एफआईआर के मुताबिक अकबर उर्फ रकबर को शुक्रवार रात अलवर में कुछ लोगों ने गाय तस्करी के शक में पीटा।

पुलिस में दर्ज़ एफआईआर के मुताबिक अकबर उर्फ रकबर को शुक्रवार रात अलवर में कुछ लोगों ने गाय तस्करी के शक में पीटा।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
अलवर लिंचिंग पर बोले राहुल- मोदी के क्रूर 'न्यू इंडिया' में लोगों को कुचल कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है

राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अलवर लिंचिंग को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का 'क्रूर न्यू इंडिया' है।

Advertisment

उन्होंने पीड़ित को अस्पताल में पहुंचाने में हुई देरी को लेकर निंदा करते हुए कहा, "यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया' है। जहां मानवता को घृणा से बदल दिया गया है। लोगों को कुचल कर मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है।"

पुलिस में दर्ज़ एफआईआर के मुताबिक अकबर उर्फ रकबर को शुक्रवार रात अलवर में कुछ लोगों ने गाय तस्करी के शक में पीटा। उसका साथी असलम जो गाय को ढोने का काम कर रहा था किसी तरह से मौके से फरार हो गया। वहीं अज्ञात लोगों ने अकबर की लाठी और डंडो से पिटाई कर दी। उसके पैर और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो उसकी हालत पूरी तरह से बिगड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस उसे वैन में इलाज़ के लिए ज़िला अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टर ने पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया था।

बता दें कि अलवर में गो तस्करी के शक में एक शख़्स की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

पीटीआई के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि मृतक अकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घायल होने के बाद पुलिस ने जानबूझ कर उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी की जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अकबर को 6 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचाने में 3 घंटे का समय लगाया।

और पढ़ें- अलवर लिंचिंग: पुलिस की भूमिका संदेह में, राजस्थान सरकार ने दिए जांच के आदेश

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi cow smuggling alwar lynching
Advertisment