राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा, सोनिया और प्रियंका भी हुईं शामिल

राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनावों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।

राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनावों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा, सोनिया और प्रियंका भी हुईं शामिल

विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल थीं। बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। 

Advertisment

यह बैठक देश में चार फरवरी से पांच राज्यों में शुरू हो रहे चुनावों से पहले रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से की गई।

बैठक में खासकर उत्तर प्रदेश को लेकर जोर रहा और सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर इसमें चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी में पार्टी के नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा है और मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच झगड़े के कारण पार्टी टूट के कागार पर है। हालांकि सुलह की कोशिशें अब भी जारी है।

बिहार में कांग्रेस दूसरे राजनीतिक दलों के साथ महागठबंधन कर बीजेपी को सत्ता से दूर रखने में सफल हुई थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस इस तरह का फैसला लेकर बीजेपी के खिलाफ एक महागठबंधन तैयार कर सकती है।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: 'साइकिल को मिलेगा हाथ का सहारा', राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हो सकती है मुलाकात 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर जोर दिया है। अखिलेश यादव आज दिल्ली आ रहे हैं और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वो राहुल गांधी के साथ मुलाकात कर चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा होगी।  

कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश में पूरे जोर शोर के साथ उतर रही है। पिछले 27 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस समय राज्य में हाशिए पर आ गई है, इसके अलावा आम चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार प्रशांत किशोर को भी पार्टी ने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिये बुलाया है। कांग्रेस को विश्वास है कि इस बार पार्टी राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी।  

कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनावों में सत्ता में तो नहीं लेकिन चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। ऐसे में वो चुनाव जीतने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Congress leaders
      
Advertisment